uttrakhand weather : अप्रैल के दूसरे हफ्ते में लोगों के छूटे पसीने, सुबह से ही सूरज की तपिश कर रही है परेशान

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बीते हफ्तों हुई बारिश और बर्फ़बारी के बाद मार्च के महीने में दिसंबर की सर्दी का एहसास होने लगा था। लेकिन अप्रैल का दूसरा हफ्ता लगते ही लोगों के पसीने छूटने लगे हैं।

 

 

हल्द्वानी में तेज़ गर्मी और तपती धुप में दोपहर के वक़्त लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग की तरफ स्व लगातार तापमान बढ़ने की आशंका जताई जा रही हैं। साथ ही आने वाली 15 अप्रैल के बाद उत्तराखंड के मैदानी इलाको में गर्म हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी और पहाड़ी इलाको में मौसम सामान्य बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को हल्द्वानी समेत आसपास के क्षेत्र का अधिकतम पारा 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है कि हल्द्वानी का तापमान इतना पहुंचा है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

इस साल अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में बारिश होने से अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया था। 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दो दिनों में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। तेज गर्मी शुरू हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *