Uttrakhand News :उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के इतने पदो पर भर्ती का कैलेंडर किया जारी,कई विभागों में समूह-ग की 16 भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां की गई शामिल

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कई विभागों में समूह-ग की 16 भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां शामिल की गई हैं।

💠इनमें से तमाम नई भर्तियां निकाली जानी हैं।

राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के हिसाब से पदों का रोस्टर तय होने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसमें वन दरोगा, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, कनिष्ठ सहायक जैसी बड़ी भर्तियां भी शामिल हैं। नए कैलेंडर के हिसाब से आयोग इस महीने से लेकर अगले साल सितंबर तक ये भर्ती परीक्षाएं कराएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देश विदेश की ताजा खबरें रविवार 18 मई 2025

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, परीक्षा कैलेंडर के हिसाब से भर्तियां कराई जाएंगी। बताया, ये सभी परीक्षा तिथियां संभावित हैं। इनमें परिवर्तन भी हो सकता है।

💠भर्ती का नाम पदों की संख्या प्रस्तावित परीक्षा तिथि

हवलदार प्रशिक्षक 24 21 अक्तूबर

कर्मशाला अनुदेशक 370 25 नवंबर

वैयक्तिक सहायक 257 आठ दिसंबर

वाहन चालक 34 18 दिसंबर

संस्कृति विभाग प्रवक्ता 18 29 दिसंबर

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को नए उपकरण और मशीनों की मिलेगी सौगात

कनिष्ठ सहायक, सींचपाल, राजस्व सहायक 1150 19 जनवरी 2025

पुलिस कांस्टेबल 2000 एक फरवरी 2025 से शारीरिक दक्षता, 15 जून को लिखित परीक्षा

प्राथमिक शिक्षक 21 23 फरवरी 2025

सहायक विकास अधिकारी वर्ग-टू 38 नौ मार्च 2025

लाइब्रेरी साइंस 06 23 मार्च 2025

वन दरोगा भर्ती 200 20 अप्रैल 2025

स्नातक अर्हता के पद 30 25 मई 2025

सहायक लेखाकार 26 06 जुलाई 2025

फॉरेस्ट गार्ड 600 03 अगस्त 2025

वाहन चालक 21 24 अगस्त 2025

विशेष तकनीकी पद 60 01-10 सितंबर 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *