Uttrakhand News:12 जनवरी को होगी उत्तराखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा,इस दिन जारी होंगे प्रवेश पत्र

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस) भर्ती के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी, 2025 को किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।आयोग ने कहा है कि गृह विभाग के तहत सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस), और प्लाटून कमांडर, पुरुष (पीएसी/आईआरबी) परीक्षा-2024 के लिए लिखित परीक्षा 12 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

🌸UKPSC SI Admit Card Date: इस दिन जारी होंगे प्रवेश पत्र

नोटिस में आयोग ने इस परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि का खुलासा भी किया है। आयोग द्वारा साझा जानकारी के अनुसार, हॉल टिकट 2 जनवरी, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in. पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:“जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल”जनपद में स्वास्थ्य विभाग की उल्लेखनीय उपलब्धियां

पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद हॉल टिकट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

🌸UKPSC SI Exam 2024: परीक्षा के बाद क्या?

उत्तराखंड सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस) सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा सफलतापूर्व संपन्न होने के बाद आयोग की ओर से इस परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की जाएगी।उत्तरकुंजी जारी करने के बाद उम्मीदवारों को इसे चुनौती देने का मौका दिया जाएगा। आमतौर पर इसके लिए चार से पांच दिनों का समय दिया जा सकता है। इसके बाद , अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करनी होगी।आयोग इन आपत्तियों की समीक्षा करेगा और संशोधन के बाद अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा। किसी भी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट के संपर्क में रहें।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:नाबालिग बाइक सवार को लापरवाही पड़ी भारी, चेकिंग से बचने के लिए रैश ड्राईविंग करते हुए भागा होमगार्ड जवान को मारी टक्कर— भतरौजखान पुलिस ने संरक्षण में लेकर, गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज

🌸UKPSC SI Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स आराम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां बताए चरणों का पालन करना होगा:

प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।

अब, होमपेज पर एसआई और अन्य पदों के एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।

अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।

भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *