Uttrakhand News :सरयू नदी में नहाने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

सेराघाट के पास सरयू नदी में नहाते समय किशोर तेज बहाव की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वह नदी के मटमैले पानी में ओझल हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मनोज सिंह बिष्ट (17) पुत्र दान सिंह निवासी तोक लछना ग्राम कुंजा धौलादेवी में रहता है। शनिवार को वह परिचित डंपर चालक के साथ आरतोला से सेराघाट के जिंगल गांव चला गया। चालक ने सेराघाट के पास सरयू नदी किनारे डंपर रोक लिया। इस बीच मनोज बिना सोचे समझे वाहन से उतर गया और कपड़े उतार सरयू नदी में नहाने चला गया। कुछ ही देर में मनोज नदी के तेज बहाव में डूबने लगा। मनोज ने नदी से बाहर आने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। देखते ही देखते वह नदी के मटमैले पानी में ओझल हो गया। चालक ने मामले के जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी ने मिलकर मनोज को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। रात होने पर रेस्क्यू कार्य बंद करना पड़ा। इधर, परिजनों को उम्मीद है कि मनोज उन्हें सुरक्षित मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पार्षदों की नौलौं के संरक्षण की पहल में हिसालू संस्था भी दे रही साथ,ग्रीन हिल संस्था भी शामिल हुई बल्ढौटी जंगल में स्थित नौले की आज हुई सफाई,एक माह में चार नौलों की पार्षद अमित साह के नेतृत्व में हो चुकी है सफाई, परम्परागत नौलों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अनूठा प्रयास

रविवार को भी निराशा लगी हाथ

शनिवार देर शाम रेस्क्यू रोकने के बाद रविवार सुबह ग्रामीण और पुलिस टीम घटना स्थल पहुंच गई। दिन भर मनोज की तलाश में सर्च अभियान चलाया। ग्रामीणों ने भी नदी में उतरकर मनोज का तलाशा। इसके अलावा नदी किनारों की छानबीन की, लेकिन मनोज का कुछ अता-पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर लिया अहम फैसला,जुलाई में होगा विधानसभा का मानसून सत्र

किशोर को तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं। नदी का पानी गंदा होने से रेस्क्यू में परेशानी हो रही है। अब तक मनोज का पता नहीं चला पाया है।