Uttrakhand News:नैनीताल यूपी विधायक पुत्र के हूटर बजाने को लेकर एस.डी.एम नवाजिश खलिक से अभद्रता की एसडीएम ने कर भाई करते हुए गाड़ी की सीज

0
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल में यातायात नियमों का उल्लंघन और वीआईपी कल्चर दिखाना यूपी के एक भाजपा विधायक के पुत्र को महंगा पड़ गया। मालरोड पर जाम के दौरान बिना अनुमति हूटर बजाने और प्रशासन से बहस करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का पुत्र राहुल पटेल इन दिनों नैनीताल घूमने आया हुआ था। सोमवार को मालरोड पर भारी जाम के दौरान उसने बिना किसी आपात स्थिति के अपनी कार में हूटर बजाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद एसडीएम ने हूटर की आवाज सुनकर वाहन को रुकवाया और चालक से पूछताछ की। इस दौरान विधायक पुत्र ने गलती स्वीकार करने के बजाय प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर तनाव की स्थिति बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा और वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि अब वाहन को छुड़ाने के लिए संबंधित पक्ष को कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा। प्रशासन की इस कार्रवाई को नैनीताल में वीआईपी कल्चर के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। एसआई सुनील कुमार ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर फॉर्च्यूनर यूपी33वी 0003 को सीज कर दिया गया है। वाहन स्वामी सुरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *