Uttrakhand News:अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई,पुलिस ने 125 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को 125 ग्राम स्मेक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।शनिवार को कोतवाली परिसर में एसपी सिटी मनोज कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 21 जुलाई को पुलिस ग्राम दरउ के निकट उत्तराखंड के बॉर्डर पर वाहन चेकिंग कर रही थी।

🔹यूपी से स्मेक लाकर उत्तराखंड में बेचता था आरोपी 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जागेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, तीन किमी पैदल चलने को मजबूर हुए भक्त; जाम से बेहाल रही व्यवस्था

इस दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 125. 50 ग्राम स्मेक बरामद हुई। आरोपी ने अपना अजीम उर्फ बबलू पुत्र शरीफ अहमद निवासी अफ़सरिया मीरगंज बरेली बताया। आरोपी ने बताया कि वह यूपी से स्मेक लाकर उत्तराखंड में बेचता था।पुलिस ने बरामद स्मेक की कीमत साढ़े बारह लाख रुपये बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नीट-यूजी काउंसलिंग: फर्जी एससी प्रमाण पत्र पर लिया एमबीबीएस दाखिला रद्द, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें निरस्त