Uttrakhand News :यहा मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाशो ने बंदूक के बल पर दुकानदार से लूटे तीन लाख रुपये

0
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार स्थित सिडकुल क्षेत्र में बंदूक के बल पर एक दुकानदार से तीन लाख रुपये लूट लिए गए। डकैती की वारदात को मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाश ने अंजाम दिया है। पुलिस गुंडों को ढूंढ रही है।

खबर के अनुसार, सिडकुल थाना क्षेत्र के गांव रोशन पुरी निवासी रवि गुप्ता की ब्रह्मपुरी में किराने की शॉप है। बीती देर रात्रि रवि दुकान बंद कर अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वो अपने गांव में पहुंचे तभी उन्हें आवाज लगाकर एक शख्स ने रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  टॉप: नैनीताल। स्लग: जनपद नैनीताल, भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त, 07 का रेस्क्यू, 01 सवार की हुई मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

इससे पहले कि वो कुछ जान पाते बदमाश ने तमंचा तानकर तीन लाख की नकदी से भरा बैग और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पास ही मौजूद मोटर साइकिल पर सवार दूसरे साथी के साथ नौ दो ग्यारह हो गया। सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, मगर बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *