Uttrakhand News :पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री एव भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद शर्मा का निधन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद शर्मा का निधन हो गया है। वह 76 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार 27 सितंबर को सुबह 10 बजे रामपुर रोड स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा निकलेगी।
💠अंत्येष्टि 11 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में की जाएगी।
वह 1991 में यूपी सरकार में अल्मोड़ा जिले की बारामंडल सीट से विधायक रहे। इस दौरान उन्हें पर्वतीय विकास मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी समेत तमाम पार्टी नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पूरन चंद शर्मा का परिवार मूलत: अल्मोड़ा में रहता है। चार भाइयों में पूरन चंद शर्मा सबसे बड़े थे। उनके सबसे छोटे भाई कैलाश शर्मा अल्मोड़ा के विधायक रहे। वर्तमान में वह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। काफी समय पहले उनकी पत्नी का भी देहांत हो गया था। उनकी एक बेटी है जो हैदराबाद में रहती है.