Uttrakhand News:उत्तराखंड में आयोजित होने जा रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए वॉलंटियरों का डाटा बेस किया जा रहा है तैयार,30 हजार तक पहुंचा वॉलंटियर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आयोजित होने जा रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए वॉलंटियरों का डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। जो कि प्रदेश में होने वाले दूसरे आयोजनों में भी काम आएंगे। वॉलंटियर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 30 हजार तक पहुंच गया है।

वॉलंटियर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब भी जारी है। जिसमें अब दो से ढाई हजार की जरूरत है। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के बहाने उत्तराखंड वॉलंटियरों का डाटा बेस तैयार करने में जुट गया है। इन दिनों राष्ट्रीय खेलों के संबंध में वॉलंटियर के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है।

रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी लोगों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। दो से ढाई हजार जिन वॉलंटियर का चयन होगा, उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाद में उन्हें अलग से राष्ट्रीय खेल का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। चयनित वॉलंटियर को टीए/डीए भी दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन पूरे हो जाने के बाद चयन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:विराट हिंदू सम्मेलन 2026: टाटिक और फालसीमा बनीं उप-बस्तियां, 22 फरवरी को सिमकिनी मैदान में उमड़ेगा जनसैलाब

खेल विभाग के अफसरों का मानना है कि इस महा आयोजन के बहाने वॉलंटियर का डाटा बेस तैयार करना भविष्य के लिहाज से उपयोगी रहेगा। उत्तराखंड ने हाल के दिनों में इन्वेस्टर समिट, जी-20 समिट बैठक जैसे बडे़ और सफल आयोजन किए हैं। बडे़ आयोजनों के लिए बन रहे माहौल के बीच भविष्य में मानव संसाधन की आवश्यकता को महसूस किया जा रहा है। इसे देखते हुए ही डाटा बेस तैयार करने पर अब कदम आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:​"उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार"

राष्ट्रीय खेलों के दौरान वॉलंटियर बनने के लिए लोगों का उत्साह बरकरार है। अभी तक 30 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। राष्ट्रीय खेलों के लिए दो से ढाई हजार वॉलंटियरों की ही आवश्यकता है। रजिस्ट्रेशन कराने वालों में बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं भी हैं।

विशेष प्रमुख खेल सचिव/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रीय खेल अमित सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान तमाम तरह की व्यवस्थाएं बनाने में वॉलंटियरों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। हमारी कोशिश है कि इस आयोजन के दौरान हम वॉलंटियर डाटा बेस तैयार कर लें। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *