Uttrakhand News :डीएलएड बेरोजगारों ने सरकार को दी चेतावनी,लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति नहीं आईं तो नतीजे भुगतने को तैयार रहे सरकार

उत्तराखंड में डी एल एड बेरोजगारों का बेमियादी धरना जारी है। इस बीच डीएलएड बेरोजगारों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति नहीं आईं तो नतीजे भुगतने को तैयार रहे।

💠इस बीच डीएलएड बेरोजगारों का बेमियादी धरना प्रदर्शन और तेज हो गया है। 

गौरतलब है कि बड़ी संख्या में डीएलएड बेरोजगार विगत बाइस फरवरी से प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में बेमियादी धरने पर है। धरनारत डी एल एड बेरोजगारों की मांगों पर शासन प्रशासन गौर नहीं कर रहा है।

डी एल एड बेरोजगारों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन और तेज करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो सरकार नतीजे भुगतने को तैयार रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा नगर में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण: पार्किंग में अव्यवस्था और गंदगी पर जताई नाराजगी, संचालक को नोटिस देने के निर्देश

गौरतलब है कि उत्तराखंड में लगभग चार हजार पीआरटी शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इसके बावजूद उत्तराखंड सरकार पीआरटी शिक्षकों की रिक्तियां नहीं निकाल रही है। सरकार की प्राथमिकताओं में शायद शिक्षा नहीं है। उधर डी एल एड बेरोजगारों ने कहा है कि मांगे पूरी होने तक धरना अनवरत जारी रहेगा।

Advertisement