Uttrakhand News :22 जनवरी को पूरे उत्तराखंड में छुट्टी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

0
ख़बर शेयर करें -

अयोध्या धाम में भव्य श्री राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर 22 जनवरी को पूरे उत्तराखंड में छुट्टी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

सोमवार को मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान के साथ भाजपा कार्यकर्ता एसडीएम आवास पर पहुंचे, जहां पर इन लोगों ने एसडीएम राकेश तिवारी को ज्ञापन देकर कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर का उद्घाटन होना है। ऐसे में पूरे देश में तैयारियां की जा रही हैं। इन लोगों ने कहा कि 22 जनवरी को दीपावली मनाई जानी है, ऐसे में पूरे उत्तराखंड में भी उत्सव मनाया जाएगा और इस दिन सरकारी छुट्टी की जानी चाहिए। वहीं मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान ने कहा कि इस दिन की प्रत्येक हिंदू 550 वर्षों से प्रतीक्षा कर रहा था और अब वह दिन आ गया है.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून: रायपुर थाने में PRD जवान की संदिग्ध मौत, थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड।

💠ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कन्नू जोशी, प्रवीण सिंह, विजय सिंह खनका, मंगत सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *