Uttrakhand News:जननवरी-फरवरी में कड़ाके की ठंड के बीच 38वें राष्ट्रीय खेलों की गर्मागर्म पानी में होंगी तैराकी प्रतिस्पर्धा

जननवरी-फरवरी में कड़ाके की ठंड के बीच 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैराकी प्रतिस्पर्धा गर्मागर्म पानी में होंगी। खेल निदेशालय ने हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में तीन स्विमिंग पुलों का पानी गर्म रखने के लिए 16 हॉट वाटर पंप का इंतजाम किया है।

इसके अलावा नौकायन, राफ्टिंग या पानी के ऊपर होने वाले अन्य खेलों के लिए यूरोप की ठंड को पैमाना माना जाएगा। दरअसल, यूरोप वाटर स्पोर्ट्स का हब है, जहां टिहरी से ज्यादा ठंड होती है। इसलिए उत्तराखंड में भी खिलाड़ियों को ठंडी लहरों से भिड़कर पदक निकालना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि कायकिंग, कैनोइंग व रोइंग की प्रतियोगिताएं टिहरी में होनी हैं। इन खेलों के लिए झील में अलग-अलग लेन बनेगी।। कैनोइंग का एक पार्ट सलालम शिवपुरी में होगा। राफ्टिंग का आयोजन टनकपुर में होगा।

इन सभी खेलों को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन की स्टडी है कि खेलों के समय टिहरी का तापमान 20 से 26 डिग्री रहेगा, जबकि हमारे खिलाड़ी यूरोप में इससे भी ज्यादा ठंड में 10 से 15 दिन रहकर वाटर स्पोर्ट्स में प्रतिभाग करने के अभ्यस्त हैं। जिन खेलों में तैराकी शामिल है, उनमें पानी को गर्म करने के लिए ऑटोमैटिक मशीनें लगेंगी।