Uttrakhand News :एक करोड़ से अधिक 58 विकास कार्यों से बदलेगी बागेश्वर की तस्वीर,मुख्यमंत्री धामी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में विकास की रफ्तार तेज हो गई है। अब हर जिले में विकास परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इन्हीं में से एक है बागेश्वर। अब बागेश्वर की तस्वीर बदलने वाली है।

जिले के एक करोड़ से अधिक 58 विकास कार्यों को मुख्यमंत्री 30 नवंबर को वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

नुमाइखेत मैदान पर प्रभारी जिला मंत्री सौरभ बहुगुणा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सोमवार को विकास भवन सभागार पर आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने अधिकारियों को लोकार्पण एवं शिलान्यास की सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​जागेश्वर विधानसभा: डोल मंडल में भाजपा का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, 'अंत्योदय से विकसित भारत' का दिया मंत्र

💠विकास कार्यों पर दिया जाएगा जोर

बैठक में आरसी तिवारी ने कहा कि लोनिवि पंडाल, कुर्सी, माइक आदि की व्यवस्था करेगा। ग्रामीण निर्माण विभाग लोकार्पण, शिलान्यास पट बनाएगा। लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। लाभार्थी योजनाओं के चेक होंगे। स्वयं सहायता समूह की गोष्ठी और विकास प्रदर्शनी लगेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​धामी सरकार के 4 साल: विकास का संकल्प सिद्धि की ओर, प्रतिव्यक्ति आय में 41% का उछाल

💠बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनुपमा ह्यांकी समेत विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *