प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. एसबी जोशी के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें इंटर के लिए 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए।

इंटर में 105298 संस्थागत, 4401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हुए। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद्र थे।

08:27 AM: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

🌸10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

🌸12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

08:24 AM: उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस बार रिकॉर्ड समय में घोषित हो रहा है। दो लाख 23 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम चार अप्रैल को पूरा हो गया। रामनगर बोर्ड की डाटा पंचिंग की प्रक्रिया से रिजल्ट तैयार करने में तेजी आई है।

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

08:21 AM: बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल 1,13,688 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और 1,09,699 ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। 11 मार्च तक चली परीक्षाओं के बाद चार अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। बोर्ड के साथ ही सुधार परीक्षा (द्वितीय) का भी रिजल्ट जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी www.ubse.uk.gov.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।

🌸08:21 AM: उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस आईडी को ऑनलाइन पोर्टल में डालकर परिणाम देखे जा सकते हैं। परीक्षाफल जारी होने के आधे घंटे के भीतर यह विद्यालय की आईडी पर भी अपलोड कर दिया जाएगा।

🌸08:20 AM: उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हर साल लाखों परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में ऑनलाइन परिणाम देखने के दौरान वेबसाइट पर अधिक दबाव पड़ता है। हर साल इस वजह से कई परीक्षार्थियों को परीक्षाफल खुलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए इस बार बोर्ड की ओर से सभी विद्यालयों को एक विशेष आईडी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

🌸08:19 AM: उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड आज (शनिवार) सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परिणाम देख सकेंगे। वेबसाइट से अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल पहली बार विद्यार्थी अपने ही विद्यालय में परिणाम देख सकेंगे।

🌸08:11 AM: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

🌸06:19 AM: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा आज 11 बजे की जाएगी। करीब सवा दो लाख छात्रों को अपने परिणामों का इंतजार है, जोकि अब समाप्त होने वाला है। यहां पढ़ें यूके बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स