उत्तराखंड का बहुचर्चित शक्तिमान घोड़े ने फिर बड़ाई कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मुश्किलें सुनिये क्या है मामला

0
ख़बर शेयर करें -

 

शक्तिमान घोड़े प्रकरण में एक बार फिर से गणेश जोशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। देहरादून में आर्मी से रिटायर्ड कर्नल ने शक्तिमान घोड़े प्रकरण में पुनर्विचार याचिका दायर कर दी है। इससे पहले पुलिस घुड़सवार ने घोड़े की मौत पर एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें सभी आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया था।

 

 

 

 

 

एक बार फिर इस प्रकरण में रिटायर्ड कर्नल ने जिला एवं सत्र न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की है। पुनर्विचार याचिका दायर करने वाले पक्ष का कहना है कि जिस तरीके से पहले इस पूरे मामले में सुनवाई हुई है उसमें कुछ साक्ष्य और गवाह रह गए थे जिसमें सत्यता खुलकर सामने नहीं आ पाई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

 

बताते चलें कि आरोप था कि वर्ष 2016 में विधानसभा सत्र के दौरान, उस वक्त भाजपा के विधायक गणेश जोशी ने पुलिस की लाठी से शक्तिमान घोड़ा घायल हो गया था। वहीं एक महीने बाद घोड़े की मौत हो गई थी। जिसमें गणेश जोशी को पुलिस ने आरोपी बनाया था,

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

 

हालांकि 2021 में शक्तिमान घोड़े की मौत मामले में गणेश जोशी को देहरादून सीजेएम कोर्ट ने दोष मुक्त घोषित कर दिया था। शक्तिमान घोड़ा पुलिस में एसआई के पद पर था। अब इस मामले पर कल सुनवाई होनी है, जिसमें कोर्ट के द्वारा पुनर्विचार याचिका करने वाले पक्ष से पूछा जाएगा कि उनके पास क्या आधार हैं, कि वह फिर से इस मामले को लेकर अपील कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *