अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा- 2022 का ये है कार्यक्रम

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा- 2022 का ये है कार्यक्रम

जिलाधिकारी वन्दना ने बताया कि उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा-7 मई, 2022 से 10 मई, 2022 तक जनपद अल्मोड़ा में परीक्षा आयोजित की जायेगी।

 

उन्होंने बताया कि दिनॉंक 07 मई, 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह् 12ः00 बजे तक सामान्य हिन्दी, अपरान्ह् 02ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा होगी। दिनॉंक 08 मई, 2022 को प्रातः 09 बजे से मध्यान्ह् 12ः00 बजे तक सिविल इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्न पत्र, अपरान्ह् 02ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय की परीक्षा होगी।

 

 

दिनॉंक 09 मई, 2022 को 09 बजे से मध्यान्ह् 12ः00 बजे से मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्न पत्र, अपरान्ह् 02ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक मैकेनिकल इंजीनियरिंग द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। दिनॉंक 10 मई, 2022 को 09 बजे से मध्यान्ह् 12ः00 बजे इलैक्ट्रीकल/एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्न पत्र, अपरान्ह् 02ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक इलैक्ट्रीकल/एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा आयोजित होगी।

 

उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षाओं हेतु नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी, अल्मोड़ा को नामित किया गया है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि परीक्षा हेतु निर्धारित केन्द्रों में उक्त परीक्षा की सभी आवश्यक तैयारियॉ यथा समय करवाते हुए केन्द्र व्यवस्थापक/सैक्टर मजिस्ट्रेट को समय-समय पर आवश्यक निर्देश देंगे।

 

उन्होंने निर्देश दिये कि उक्त परीक्षा कार्यक्रमानुसार दिनॉंक 07 मई से 10 मई तक आयोजित परीक्षाओं हेतु गोपनीय सामग्री निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर प्राप्त कराकर परीक्षा समाप्ति के पश्चात गोपनीय पैकेट्स परीक्षा केन्द्र से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार भेजे जाने हेतु प्रधान डाकघर, अल्मोड़ा तक ले जाने का दायित्व सैक्ट्रर मजिस्ट्रेटों का होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *