Uttarakhand News:नौ दिसंबर को आयोजित होगी IMA की पासिंग आउट परेड, तैयारियां शुरू

ख़बर शेयर करें -

भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड आगामी नौ दिसंबर को आयोजित होगी। पीओपी के लिए आईएमए ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य परेड के पहले एसीसी ग्रेजुएशन सेरेमनी, कमांडेंट परेड और अवार्ड सेरेमनी, मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले किया जाएगा।

🔹कैडेटों को जेएनयू की डिग्री दी जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​"चंपावत: पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के भाई की बेरहमी से हत्या, मानसिक विक्षिप्त पड़ोसी ने दराती-फावड़े से किया हमला"

पीआरओ आईएमए ले. कर्नल ईशा ठकराल ने बताया कि नौ दिसंबर को होने वाली पासिंग आउट परेड के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पीओपी के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। ग्रेजुएशन सेरेमनी में आर्मी कैडेट कॉलेज विंग के कैडेटों को जेएनयू की डिग्री दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:प्रदेश सरकार ने धन आवंटित कर गौशाला निर्माण की दी अनुमति,लगा टेंडर,पशुपालन विभाग महीनों बाद भी नहीं दिला पाया गौशाला की जमीन में पेड़ काटने की अनुमति, गौशाला का काम लटका, पार्षदों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

उसके बाद एसीसी विंग के यह कैडेट अकादमी का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद सात दिसंबर को कमांडेंड परेड व अवार्ड सेरेमनी और आठ दिसंबर को मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का आयोजन किया जाएगा।