कार्बेट टाइगर्स रिजर्व में ढेला रेंज पर बवाल: वनकर्मियों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने ढेला कार्यालय की छत पर की आत्मदाह की कोशिश*

0
ख़बर शेयर करें -

 

कार्बेट टाइगर्स रिजर्व में ढेला रेंज पर बवाल: वनकर्मियों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने ढेला कार्यालय की छत पर की आत्मदाह की कोशिश*

 

रामनगर: वन विभाग की बर्बरता पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पेट्रोल डालकर छत पर चढ़ा पीड़ित युवक, बड़ा हादसा टला
रामनगर ब्रेकिंग: कॉर्बेट में लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों की पिटाई का मामला गहराया, आत्मदाह के प्रयास से मचा हड़कंप*

 

 

रामनगर (उत्तराखंड) कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (CTR) की ढेला रेंज में सूखी जलाऊ लकड़ी लेने गए ग्रामीणों के साथ वन कर्मियों द्वारा कथित तौर पर बर्बरतापूर्वक मारपीट किए जाने का मामला अब बेहद तूल पकड़ता जा रहा है। वन विभाग के रवैये और पिटाई से आक्रोशित पीड़ित परिवार के एक युवक ने ढेला रेंज कार्यालय की छत पर चढ़कर आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में झमाझम बारिश से बदला मौसम: तापमान गिरा, आज भी देहरादून समेत 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

 

ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, ढेला रेंज के आसपास के ग्रामीण सूखी जलाऊ लकड़ी काटने जंगल के समीप गए थे। आरोप है कि गश्त कर रहे वन कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। इस घटना के बाद ग्रामीणों और पीड़ितों के परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया।

 

रेंज कार्यालय की छत पर चढ़ा युवक, पेट्रोल उड़ेलकर दी आत्मदाह की चेतावनी
पिटाई से क्षुब्ध होकर पीड़ित परिवार का एक युवक हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर सीधे ढेला रेंज कार्यालय की छत पर जा चढ़ा। युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और आत्मदाह करने की कोशिश करने लगा। दृश्य देखते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए किसी तरह छत पर चढ़कर युवक को काबू में किया और उसे आत्मदाह करने से बचा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जीआईसी लोधिया के छात्र देवेंद्र लटवाल का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयन

 

पुलिस और पार्क प्रशासन मौके पर मौजूद
घटना की सूचना मिलते ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन, भारी संख्या में वन कर्मी और स्थानीय पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम उत्तेजित ग्रामीणों को समझाने और मामले को शांत कराने के प्रयास में जुटी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी वनकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *