समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं के समाधान की दी गयी जानकारी

समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं ओर उनके समाधान एवं यौन अपराध कानून एवं समाधान तथा कैरियर काउन्सलिंग कार्यशाला आज दिनॉक 13-02-2023 को अ० उ० रा० इ० का० लमगड़ा में आयोजित हुई जिसमें उद्घाटन में मुख्य अतिथि दिनेश नाथ गोस्वामी थानाध्यक्ष थाना लमगड़ा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य त्रिभुवन कुमार आर्या द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया
डॉ चंद्रा फर्त्याल स्वास्थ केेन्द्र लमगड़ा द्वारा बालिकाओं को मासिक धर्म, आयरन की कमी धूम्रपान से होने वाले दुषप्रभावों के बारे में बताया दिनेश नाथ गोस्वामी थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा बालिकाओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप के अन्तर्गत गौरा शक्ति एप में पंजीकरण करने एवं साइबर क्राइम की विस्तृत जानकारी दी
कमल भट्ट ने ताइक्वाण्ड़ों से बालिकाओं को आत्म रक्षा के कौशल के बारे मै बताया ओर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सभी को डेमो भी दिया इस अवसर पर जगदीश चन्द्र भटट् द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया
कमल किशोर एवं पूर्णिमा जोशी ने चित्रकला एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता को सम्पन्न कराया बलवंत कडाकोटी ,गिरीश चन्द्र भट्ट,प्रकाश जोशी ,तसलीम,के एन जोशी द्वारा बच्चों को कैरियर सम्बंधी जानकारी दी प्रधानाचार्य द्वारा सभी महानुभावों का धन्यवाद दिया










लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें