विश्व फोटोग्राफी दिवस पर उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी ने ग्रामीण जन जीवन पर किया फोटो वॉक

0
ख़बर शेयर करें -

 

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी अल्मोड़ा द्वारा एक फोटो वॉक का आयोजन किया गया।

 

 

 

फोटो वॉक कुमाऊँ की संस्कृति एवं ग्रामीण जन जीवन पर आधारित था। आयोजन का स्थल अल्मोड़ा के पास खूट् एवम धमस् गाँव मे था। इस कार्यक्रम मे छायाकरों ने ग्रामीण जन जीवन के विभिन्न पक्ष खेत खलीहान, वास्तुकला, बाखलिया, लोक कला, पहनावा, वेश भूषा आदि का छायाकांन् किया गया।

 

 

 

 

इसके बाद सभी छायाकार स्थानीय बलशा गाँव के निकट रुद्रेशवर शिव मंदिर का छायांकन किया गया यह मंदिर कत्यूरी काल मे सातवी शदी का निर्मित है छायांकन के वाद एक बैठक आयोजित की गयी जिसमे संस्था के संरशक मनमोहन चौधरी छायाकारों को स्थानीय जन जीवन से जुड़कर उस अंतर राष्ट्रीय स्तर तक पहूचाने का वेहतर कार्य किया जाय।

 

 

 

 

संस्था के सचिव ने अपने ऊदबोधन मे कहा यहा के प्राकृतिक सोंदर्य एवम हिमालय के चित्रों को लोगो तक पहूचाने के लिए कहा। संस्था द्वारा चेतन कपूर को इंडियन फोटोग्राफी फेडरेशन द्वारा सम्मानित करने पर बधाई दी गयी। फोटोवाक में छायाकार डा महेंद्र सिंह मिराल, भारत साह, चेतन कपूर ,नीरज पांगती, वैभव जोशी, योगेश सती रानीखेत से, रोहित भट्ट, सारांश मंगोली, वीरेंद्र सिजवाली, मोहमद रमीज, नितिन पाण्डे, सृजन गोयल, प्रेम सिंह अधिकारी, अनिल सिंह भोज, रोहित भट्ट ने प्रतिभाग किया।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *