सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाथान में वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के शिक्षा संकाय में शिक्षा संकाय और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाथान में व्यवसायिक शिक्षा, प्लेसमेंट और काउंसलिग व रोजगार विषय को लेकर वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

 

 

इस अवसर पर प्रो. भीमा मनराल ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा और शिक्षा के सर्वांगीण विकाश के तत्वों और उसके महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने शारीरिक विकास, मानसिक विकास, बौद्धिक विकास, संवेगात्मक विकास, सामाजिक विकास, सांस्कृतिक विकास, सौंदर्यात्मक विकास, भाषा का विकास और आध्यात्मिक विकास के सभी तत्वों पर गहनता से छात्रों को समझाया।

 

 

 

 

इसके साथ ही उन्होंने 4H के सिद्धांत के बारे में भी छात्र छात्राओं को बताया। उन्होंने छात्रों छात्राओं में सही काउंसलिंग के आभाव पर भी अपनी चिंता जाहिर की साथ ही उसके प्रभावों के बारे में और किस प्रकार बेहतर काउंसिलिग से बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके इसे लेकर भी कई बातें छात्रों को बताई।

 

 

 

 

जिसमें अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के लोकेश जी द्वारा शिक्षकों के गुणों पर प्रकाश डाला गया तथा सोमालिका मैम द्वारा फाउंडेशन के परिप्रेक्ष्य में विस्तारपूर्वक बताया गया। फाउंडेशन की सदस्य क्लेरिसा द्वारा अध्यापन कार्य के दौरान के अपने अनुभवों को छात्र छात्राओं के साथ साझा किया गया।

 

 

 

प्रस्तुत कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा पद्धति, शिक्षा अधिनियम, एन0सी0एफ0 एवं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में 2020 पर गहनता से चर्चा की गई।

 

 

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ० नीलम कुमारी द्वारा की गयी।
कार्यक्रम में शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष प्रो० भीमा मनराल, डॉ. नीलम कुमारी, डॉ. ममता काण्डपाल, डॉ. अंकिता कश्यप, डॉ. पूजा, ललिता रावल, डॉ. सरोज जोशी, डॉ. मनोज आर्य सहित समस्त बी०एड० और एम० एड ० के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *