भूस्खलन की चपेट में आये मृतक योगेश पांडे स्कूटी सवार की पत्नी को मिलेगा 4 लाख अनुग्रह सहायता–जिलाधिकारी

 

चंपावत 24 जुलाई को दिन के समय 12 बजे थुलीगाड़ चूका सड़क में चरण मंदिर के समीप एकाएक भूस्खलन की वजह से मलवे/पत्थर की चपेट में आने से स्कूटी सवार योगेश पांडे, उम्र 35 वर्ष पुत्र दुर्गा दत्त पाण्डेय,

 

 

निवासी पूर्णागिरी विहार टनकपुर की मृत्यु हो गयी। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया की उक्त घटना प्राकृतिक आपदा से हुई, जो प्राकृतिक आपदा के मानकों के अंतर्गत आती है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

उन्होंने बताया की मृतक के परिवार में उनकी पत्नी सोनी पाण्डेय विधिक उत्तराधिकारी है। उन्होंने जानकारी दी कि प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर प्रभावित व्यक्ति के परिवार को रुपए 4लाख की अनुग्रह सहायता स्वीकृत किए जाने का प्राविधान है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

इसलिए मृतक के आश्रित उनकी पत्नी सोनी पाण्डेय को 4 लाख रुपए की राहत राशि स्वीकृत की गई है।