जिला पत्रकार संगठन के उपाध्यक्ष गर्भवती महिला को ए निगेटिव रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

0
ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को रक्त की कमी होने की सूचना ब्लड बैंक तथा डॉक्टर रीमा उपाध्याय द्वारा दी गयी। जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला को ए निगेटिव रक्त की तत्काल

 

 

 

आवश्यकता की जानकारी जैसे ही रेडक्रॉस संगठन तक पहुँची। उन्होने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स में संदेश प्रचारित किए। सोशल मीडिया में प्रचारित संदेश देखने के बाद

 

 

 

 

बागेश्वर जिला पत्रकार संगठन के उपाध्यक्ष पत्रकार हिमांशु गढ़िया ने रेडक्रॉस संगठन के कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय से सम्पर्क किया और रक्तदान हेतु रक्तकोष केंद्र में पहुचे और उनके द्वारा तत्काल एक यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने के बाद गर्भवती महिला के परिजनों,ब्लड बैंक कर्मियों व रेडक्रॉस सोसायटी ने उनकी सराहना की। जिला पत्रकार संगठन के उपाध्यक्ष व पत्रकार हिमांशु गढ़िया के द्वारा इससे पहले भी कई बार रक्त दान किया जा चुका है। वही ब्लडबैंक प्रभारी डॉ. सावित्री व लैब टेक्निशियन चन्द्रभानु गढ़िया ने बताया कि गर्भवती महिला को प्रसव पूर्व महिला और

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

गर्भावस्थाशिशु के सुरक्षित प्रसव के लिए रक्त की कमी बनी हुई थी और उनका हिमोग्लोबिन 4 mg था। वही रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पाण्डे ने सभी से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। रक्तदान के समय रेडक्रॉस जिला कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया वर्मा व सदस्य विक्रम भाकुनी मौजूद रहे। कन्हैया ने बताया कि अभी और रक्तदान की आवश्यकता है अतः अन्य लोगों को भी रक्त दान कर किसीके जीवन रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *