दुखद – राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह का आकस्मिक निधन

0
ख़बर शेयर करें -

दुखद – राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह का आकस्मिक निधन

 

 

दुखद समाचार – राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह जी का आकस्मिक निधन आज दिनांक 05 जून 2023 को उनके देहरादून स्थित निवास स्थान पर हो गया है । उत्तराखण्ड कार्मिक एकता मंच उनके निधन पर भगवान से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे और शोक संतृप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

ठाकुर प्रह्लाद सिंह जैसे अपने जुझारू और निर्भीक साथी के निधन पर उत्तराखण्ड कार्मिक एकता मंच के अध्यक्ष रमेश चन्द्र पाण्डे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र पाठक, महासचिव दिगम्बर फुलोरिया, मण्डलीय संयोजक गढवाल सीताराम पोखरियाल, संरक्षकमण्डल के सदस्य सुमन सिंह वाल्दिया, बी.डी.पलडिया, महेश डोबरियाल, पंकज काण्डपाल , श्याम सिंह रावत, बी.एस.रावत, नन्द किशोर त्रिपाठी, वी.पी. नौटियाल आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है ।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

उत्तराखण्ड कार्मिक एकता मंच के अध्यक्ष रमेश चंद्र पाण्डे ने ठाकुर प्रह्लाद सिंह के साथ कार्मिक हितों के लिए किये गये संघर्ष में बिताए दिनों को याद करते हुए बताया कि वे भी राज्य के कार्मिक समुदाय को एक छतरी के नीचे लाने की चाहत रखते थे और इस दिशा मे कार्मिक एकता मंच के प्रयासो की सराहना और सम्मान करते थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *