पिकअप अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिरा चालक गम्भीर घायल

0
ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर कपकोट पुलिस थाना अंतर्गत शटरिंग का सामान लेकर जा रहा पिकअप गोदियाधार के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और आसपास के लोगों ने उसे खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट भर्ती कराया, लेकिन उपार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

कपकोट पुलिस पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26जून को चालक गौरव मेवाड़ी पुत्र वीरेंद्र मेवाड़ी निवासी काराआगर, तहसील धारी, जिला नैनीताल पिकअप संख्या यूके -04- सीबी-5057 में भराड़ी से शटरिंग का सामान लेकर कर्मी के लिए रवाना हुआ। गोदियाधार के पास वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

चालक को सीएचसी कपकोट लाए, लेकिन उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। इसे बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पंचनामा भरने की कार्रवाई की। पीएम के लिए शव को जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी चालक के परिजनों को दी।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *