प्रधानमंत्री से बागेश्वर को रेल मार्ग से जोड़ने की उठाई मांग

0
ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने तहसील परिसर में बागेश्वर को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग उठाई है। वक्ताओं ने कहा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री रेल मार्ग के लिए बजट स्वीकृत कर टनकपुर में जल्द इसका शिलान्यास करें। कहा चीन भारत सीमा तक सड़क और रेल लाइन का निर्माण कर चुका है। जबकि हमारे देश को सीमा तक रेल लाइन पहुंचानी चहिए।

 

 

तहसील परिसर में यहां केंद्र राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने सभा की। अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा जब रेल आएगी तभी जिले का विकास होगा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार को चाहिए वह बजट स्वीकृत कर मार्ग का निर्माण करें। वक्ताओं ने कहा सर्वे लोकेशन बोर्ड द्वारा अधिकृत बोर्ड द्वारा 29 करोड़ की धनराशि से पूरी कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े लोग कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री से मिल चुके हैं। उन्हें मार्ग निर्माण का आश्वासन तो मिलता रहा है, लेकिन बजट अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने जल्द बजट स्वीकृत करने रेल योजना का प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

संचालन प्रभारी महामंत्री हयात सिंह मेहता ने किया। इस मौके पर पूरन सिंह महरा, एड गोविंद सिंह भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, डॉ. प्रताप सिंह गढ़िया, गिरीश चंद्र पाठक,गीता रावल,सुनीता टम्टा, सरस्वती गैलाकोटी, शोबन सिंह सुगड़ा, पार्वती पांडे, मालती पांडे, लक्ष्मी धर्मशक्तू, आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *