उत्तराखंड जाने-माने शिकारियों का वन विभाग नें पैनल को किया रद्द अब होगी ये व्यवस्था

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

 

उत्तराखंड जाने-माने शिकारियों का वन विभाग नें पैनल को किया रद्द शिकारी लखपत सिंह, जॉय हुकिल और आशीष दास गुप्ता का अनुबंध समाप्त

 

 

 

 

जाने-माने शिकारी आदमखोर बाघों और गुलदारों से लेते थे मोर्चा वन विभाग ने वर्ष 2006 से चली आ रही व्यवस्था को किया समाप्त वन विभाग नें शिकारियों के पैनल को किया रद्द वन विभाग अब उत्तराखंड पुलिस की मदद से खुद आदमखोरों कें खिलाफ खुद संभालेगा मोर्चा

 

 

उत्तराखंड में अब लखपत सिंह, जॉय हुकिल और आशीष दास गुप्ता जैसे जाने-माने शिकारी आदमखोर बाघों और गुलदारों से मोर्चा लेते नजर नहीं आएंगे। वन विभाग ने वर्ष 2006 से चली आ रही व्यवस्था को समाप्त करते हुए शिकारियों के पैनल को रद्द कर दिया है। ऐसी स्थिति बनने पर वन विभाग अब उत्तराखंड पुलिस की मदद से खुद मोर्चे पर डटेगा।

 

 

 

 

प्रदेश में मानव वन्यजीव संघर्ष के बीच कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है, जब संबंधित वन्यजीवों (बाघ, गुलदार, हाथी इत्यादि) को आदमखोर घोषित करते हुए उन्हें मारने के आदेश करने पड़ते हैं। इस काम के लिए अभी तक वन विभाग पैनल में शामिल लाइसेंसी शिकारियों की मदद लेता रहा।

 

 

शिकारियों का पैनल एनटीसीए की नई गाइडलाइन के अनुसार रद्द कर दिया गया है। अब उनके लिए विभाग अपने कर्मचारियों को तैयार करेगा। उत्तराखंड पुलिस की मदद लेने के लिए डीजीपी से पहले दौर की बैठक भी हो चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *