डोडीताल से लापता विदेशी नागरिक अब मिल गया है उत्तराखण्ड की SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

0
ख़बर शेयर करें -

DDMO उत्तरकाशी द्वारा  दिनाँक 20 अगस्त 2022 को SDRF को सूचना दी गयी की  डोडी ताल मार्ग पर एक विदेशी यात्री लापता है और सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर दिनाँक 20 अगस्त 2022 को  SDRF पोस्ट उजेली से रेस्क्यू टीम आरक्षी शक्ति रमोला के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मीलों का सफर पैदल चलकर SDRF टीम  पहले मांझी व उसके उपरांत डोडी ताल तक पहुंची। टीम द्वारा लापता की तलाश के लिए गहन “सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन” चलाया गया। चार दिनों तक लगातार चले इस आपरेशन में SDRF टीम द्वारा जंगल, झाड़ी,गदेरों में गहनता से सर्चिंग की गई व  पुनः अपनी कार्यदक्षता को सिद्ध करते हुए

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

आज दिनाँक 23 अगस्त 2022 को उक्त लापता विदेशी नागरिक को डोडीताल ट्रैक से  ढूंढ निकाला गया। वह रास्ता भटक जाने के कारण विपरीत दिशा में चले गए थे, SDRF टीम  द्वारा उन्हें  भैरव मंदिर से आगे उड़ कोटि गाड़ की चोटी से सकुशल रेस्क्यू किया गया है।  टीम द्वारा उन्हें रेस्क्यू कर उत्तरकाशी लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

गौरतलब है कि दिनांक 17.08.22 को गणेशपुर से बासुकी नाग देवता की डोली डोडीताल के लिये गई। जिसमें  उक्त विदेशी यात्री भी थे।परन्तु जब वह  अपने घर वापस नही पहुंचे तो उनके परिजनों द्वारा इसकी सूचना DDMO को दी गई।

विदेशी यात्री का नाम :-
राजीव राव पुत्र कुन्नापरेडी पाण्डूरंगा राव
उम्र 62
अमेरिकन सिटिजनशिप

SDRF रेस्क्यू टीम में शामिल

1)आरक्षी शक्ति रमोला
2)आरक्षी श्रीकांत नौटियाल
3)आरक्षी राम नरेश
4)आरक्षी विनोद रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *