अल्मोड़ा के प्रसिद्ध नंदादेवी मेले का आज माँ नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा

0
ख़बर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा में चल रहे प्रसिद्ध नंदादेवी मेले का आज माँ नंदा सुनंदा की डोला यात्रा के साथ ही समापन हो गया है। मां नन्दा सुनन्दा का भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। हजारों की संख्या में श्रद्वालु मां नंदा देवी के मंदिर में दर्शन करने पहुचे। इस दौरान लोगों ने अपने घरों की छतों से माँ के दर्शन कर उन्हें भावुक विदाई दी।

 

 

 

 

 

सुबह से ही नंदादेवी मंदिर में भक्तों का पूजा अर्चना के लिए सैलाब उमड़ा हुआ था। दिन में चंद वंशज केसी सिंह बाबा ने विधि विधान से मां नंदा सुनन्दा की पूजा अर्चना की। जिसके बाद शाम को मां नंदा सुनन्दा के जयकारों के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी।

 

 

 

 

भक्त भजन कीर्तन एंव जयकारों के साथ मां की शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा नंदा देवी मंदिर से प्रारम्भ हो लाला बाजार, बंसल गली, माल रोड होते हुए देडयोडी पोखर तक पहुची जहां तल्ला महल से पुरोहितों ने मां की शोभा यात्रा की आरती उतारी।

 

 

 

जिसके बाद मां का डोला सीढी बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार होते हुए दुगालखोला स्थित डोबा नौला में पहुचा। जहां पर मां नंदा सुनन्दा की मूर्ति का विधिवत विसर्जन किया गया। इसी के साथ ही अल्मोडा का ऐतिहासिक नंदा देवी मेला सम्पन्न हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *