चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

0
ख़बर शेयर करें -

देहरादून:- चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी की करारी हार के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने सरकारी महीनरी के भी दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं।

 

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जो परिणाम आए हैं उसे स्वीकार करते हैं लेकिन इस चुनाव को मैं लोकतंत्र की हत्या के रूप में देखता हूं।

 

 

 

वोटिंग के दौरान हमारे कई बूथों पर काग्रेस के अभिकर्ताओं को जाने नहीं दिया गया। साथ ही 2 घंटे तक कई जगहों पर बिजली बंद कर दी गई और सीसीटीवी कैमरे भी बंद कराकर एकतरफा वोटिंग कराई गई।

 

उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच की मांग करेंगे इसकी रिटायर्ड जज से जांच कराई जानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इसी तरह की बात दोहराई है उन्होंने कहा कि यह चुनाव थोपा गया चुनाव था।

 

 

 

हरीश रावत ने कहा कि हमने अपने लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन को लेकर अगर होता तो सरकारी मशीनरी का इस तरह दुरुपयोग नहीं होता।

 

 

उन्होंने भी इस चुनाव के रिजल्ट को स्वीकारते हुए कहा कि इसके लिए कांग्रेस को ही चिंतन करने की जरूरत नहीं है बल्कि जनता को भी सोचना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *