पिण्डारी गिलेशियर रूट के अंतिम गांव खाती पहुचे कुमाऊँ कमिश्नर, क्षेत्रवासियों की सुनी जन समस्यायें

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

बागेश्वर जनपद के चार दिवसीय दौरे पर चल रहे,कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत , हिमालयी क्षेत्र का भ्रमण करने पिण्डारी ग्लेशियर क्षेत्र के अन्तिम गॉव खाती पहुॅचे।

 

 

 

 

 

खाती पहुॅचकर कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने जिलाधिकारी बागेश्वर के साथ मिलकर मल्ला दानपुर के क्षेत्रवासियों की जन समस्यायें सुनी व क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ाने हेतु सुझाव भी मांगे। बागेश्वर जिले के पिण्डारी गिलेशियर रूट निरीक्षण के दौरान कमिश्नर रावत ने लोक निर्माण विभाग को खाती से पिण्डारी तक मोटर मार्ग और पैदल मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है, उसे ठीक करने के निर्देश दिए है,

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

साथ ही जिलाधिकारी बागेश्वर रीना जोशी को संचार व्यवस्था को सुचारू करने व खाती पिण्डारी मार्ग पर पेयजल व शौचालय व्यवस्था,करने, सुन्दरढुंगा ट्रेक के रूट की मरम्मत, नये ट्रैक रूट विकसित करने के साथ ही इण्टर कालेज खाती में नियमित प्रधानाचार्य नियुक्त करने व शिक्षकों की तैनाती कराने के निर्देश दिए हैं !

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *