बागेश्वर पुलिस ने आज बड़ी मात्रा में पकड़ी चरस दो तस्कर गिफ्तार
*“नशा मुक्त अभियान “के तहत पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर महोदय के निर्देशन में एस0ओ0जी0 टीम एक्टिव मोड़ पर*
*नशा तस्करों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 3.022 किलोग्राम चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार :-*
।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर श्री हिमांशु कुमार वर्मा महोदय द्वारा नशे की बढ़ते हुए प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने/“नशा मुक्त भारत अभियान“ के अन्तर्गत संलिप्तो के धरपकड़ किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों/ए0एन0टी0एफ0/एस0ओ0जी0 टीम को निर्देषित किया गया है।
उक्त निर्देशों के क्रम में ए0एन0टी0एफ0/एस0ओ0जी0टीम द्वारा आज दिनांक *16.11.2022* को थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थो की चैकिग के दौरान *रतिया पुल गोलना के पास अभियुक्त* 1️⃣ भजन सिह पुत्र स्व0 त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम- दोबाड़, थाना – कपकोट जनपद- बागेश्वर उम्र 40 वर्श के कब्जे से 1.708 किलोग्राम अवैध चरस तथा 2️⃣ शंकर सिंह पुत्र स्व0 दान सिंह निवासी – बघर , थाना -कपकोट जनपद- बागेश्वर उम्र 28 वर्ष के कब्जे 1.314 किलोग्राम अवैध चरस* *कुल 3.022 अवैध चरस बरामद कर थाना कपकोट में मु0अ0 संख्या 87/2022 धारा 8/20 NDPS act पंजीकृत किया गया।*
*उक्त अभियान के अन्तर्गत जनपद पुलिस द्वारा विगत 03 दिनों में अब तक कुल 03 अभियोगों में 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 9.886 किलोग्राम चरस बरामद किया गया है।*
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –*
1️⃣ भजन सिह पुत्र स्व0 त्रिलोक सिंह
निवासी ग्राम- दोबाड़,
थाना – कपकोट
जनपद- बागेश्वर उम्र 40 वर्ष
2️⃣ शंकर सिंह पुत्र स्व0 दान सिंह
निवासी – बघर ,
थाना -कपकोट
जनपद- बागेश्वर उम्र 28 वर्ष
*आपराधिक इतिहास –*
*गिरफ्तार अभियुक्तों की आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।*
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम (ए0एन0टी0एफ0/एस0ओ0जी0) टीम का विवरण –*
1. उ0नि0 कुन्दन सिह रौतेला (प्रभारी ए0ओ0जी0)
2. आरक्षी राजेश भट्ट
3. आरक्षी बसंत पंत
4. आरक्षी इमरान खान
5. आरक्षी रमेश सिंह
6. आरक्षी संतोष सिंह
7. आरक्षी चालक राजेन्द्र प्रसाद
रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया