एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट नैनीताल पुलिस टीम का साहसिक व सराहनीय कार्य बालिका को अभियुक्त के कब्जे से

ख़बर शेयर करें -

*पश्चिमी बंगाल की बालिका को अभियुक्त के कब्जे से किया सकुशल रेस्क्यू*

*अभियुक्त की बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी अभियोग पंजीकृत, मकान मालिक सहित 03 गिरफ्तार*

      थाना बसन्ती जिला पश्चिम 24 परगना पश्चिमी बंगाल के मुकदमा FIR NO. 353/2023 U/S 363/365 IPC से सम्बन्धित विवेचक उपनिरीक्षक श्री सैमवल हुसैन द्वारा दिनांक 14.05.2023 को  *श्रीमती ललिता पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक एण्टीह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हल्द्वानी* को
सूचना दी गयी कि उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित *पीडिता* थाना बसन्ती पश्चिमी बंगाल की लोकेशन रेलवे स्टेशन हल्द्वानी आ रही है।

       सूचना पर निरीक्षक ललिता पाण्डेय मय पुलिस फोर्स हेड का0 पार्वती टम्टा, कानि0 मोहन किरोला व कानि0 राजेन्द्र जोशी के तत्काल रेलवे स्टेशन हल्द्वानी पर जाकर उपरोक्त *पीडिता को अभियुक्त रज्जक पाइक* पुत्र बजैल पाइक निवासी दक्षिण राईपुर वेस्ट बंगाल के *कब्जे से सकुशल रेस्क्यू* किया गया।
*पूछताछ* पर पीडिता  द्वारा बताया गया कि *उसे तानिया के निवास स्थान संजय कालोनी भोटिया पड़ाव क्षेत्रांतर्गत आसिम रजा के मकान पर रखा गया था।*

पीडिता की निशानदेही पर निरीक्षक मय हमराही कर्मचारियों के उपरोक्त स्थान संजय कालौनी भोटिया पड़ाव गयी *जहां तानिया मौजूद नही मिली तथा तानिया की मां मौजूद* मिली।

     *मकान मालिक से पुलिस टीम द्वारा पूछे जाने पर  किरायेदार व मकान मालिक आसिम रजा के बेटे अशद रजा व हसन रजा द्वारा व अन्य किरायेदार 7-8 लोगों द्वारा*
*पुलिस टीम, कानि0 मोहन किरौला व कानि0 राजेन्द्र जोशी को गेट बन्द कर अंदर घेर लिया व उनके साथ छीना झपटी* करने लगे *इसी दौरान पकड़े गये अभियुक्त रज्जक पाईक को छुड़ाने का प्रयास* करने लगे।

  *मकान मालिक के दोनो बेटे व कुछ मौजूद 7-8 लोगो द्वारा कानि0 मोहन किरौला को कमरे के अन्दर ले जाकर मारपीट* की गयी।

     *निरीक्षक ललिता पाण्डेय द्वारा बमुश्किल गेट खोलकर अन्दर जाकर देखा तो आसिम रजा की पत्नी मीना व बेटी हासिया व अनम द्वारा चीख चिल्लाकर धमकी* दी जा रही थी व *पुलिस कर्मियों से अभद्रता* की गयी।

      *पुलिस टीम को बाहर जाने से रोकने के लिए मेन गेट का दरवाजा भी बंद कर दिया गया।*
  *साहस का परिचय देते हुए  निरीक्षक ललिता पाण्डेय मय हमराही पुलिस कर्मियों द्वारा जबरन गेट खोलकर काफी प्रयास के बाद अभियुक्त रज्जक पाईक को सुरक्षित* निकाला गया व थाने से अन्य पुलिस बल मौके पर बुलाया गया।
  
     *मकान मालिक द्वारा मानव व्यापार करने वाली महिला तानिया शेख को बिना सत्यापन किराये पर रखा गया है।*
     *आसिम रजा द्वारा* अपनी पत्नी व दोनो बेटो व बेटियों के साथ मिलकर *तानिया शेख को संरक्षण देना, लोकसेवक को उसके कार्य में बाधा पहुचाना व पुलिस कर्मियों को सदोष परिरोध कर अभियुक्त रज्जक पाईक को छुडाने* के आशय से *मकान का मुख्य गेट बन्द कर कर्मचारियो के साथ मारपीट* किया गया है।

      उपरोक्त सम्बन्ध में  *दिनांक 15.05.2023 की रात्रि  कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा FIR NO 248/2023 U/S 147/186/212/225/332/353/504/341/342 IPC पंजीकृत* किया गया है।

     *मकान मालिक आसिम रजा व उसके बेटे अशद रजा व हसन रजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *