Sports News:अल्मोड़ा के चिराग सेन ने सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

अल्मोड़ा के चिराग सेन ने असं के गुवाहाटी आयोजित होने वाली 85वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। चिराग की इस उपलब्धि से प्रदेश में ख़ुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धिओं पर सीएम धामी ने भी बधाई दी है।

🔹सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन का खिताब जीता

यह भी पढ़ें 👉  आस्था और लोक संस्कृति का संगम: बागेश्वर जनपद का प्रसिद्ध 'सनगाड़ नवमी मेला'-शंकर दत्त पाण्डेय

युवा शटलर सेन ने शानदार प्रदर्शन कर पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने तेलंगाना के थारून एम को हराया। सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहली बार उत्तराखंड को स्वर्ण पदक प्राप्त हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

🔹सीएम धामी ने दी बधाई

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक हादसा: पुराने मकान में भीषण आग से सेवानिवृत्त ANM पार्वती जैन की जिंदा जलकर मौत

चिराग की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। सीएम ने लिखा ‘गुवाहाटी में आयोजित 85वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2023 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बैडमिंटन पुरुष एकल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक अर्जित करने पर देवभूमि के सपूत अल्मोड़ा निवासी चिराग सेन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’।