शर्मनाक निन्दनीय यहाँ पत्रकार पर हमला हमले घायल पत्रकार

0
ख़बर शेयर करें -

मकान का निर्माण करा रहे पत्रकार और उसके परिजनों पर दबंगईयो ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में पत्रकार समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भर्ती कराया।

 

 

 

वही पीड़िता की ओर से गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। उधर घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक गणेशपुर निवासी पत्रकार प्रिंस शर्मा गणेशपुर में अपनी ससुराल पक्ष के लिए मकान का निर्माण करा रहे है प्रिंस शर्मा का कहना है

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

।की जिस भूमि पर मकान का निर्माण किया जा रहा है उसका बैनामे से लेकर हरिद्वार रूडकी विकास प्राधिकरण से मानचित्र पास कराने तक के सभी कागजात मौजूद है लेकिन आसपास के कुछ दबंग लोगो उस भूमि पर डरा धमका कर जबरन कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहे है। क्योंकि मकान का कार्य चल रहा है इसीलिए डराने के लिए दबंगों ने लाठी डंडो से जानलेवा हमला किया साथ ही मकान में तोड़फोड़ भी की गई है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

इस हमले में दबंगों ने प्रिंस शर्मा की बुजुर्ग सास को भी नहीं छोड़ा, उनके साथ भी लाठी डंडो से मारपीट की गई है साथ उनके साले नीरज कुमार भी इस हमले में घायल हुए है। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ पर उनका उपचार किया जा रहा है। प्रिंस शर्मा का कहना है की पुलिस को तहरीर दे दी गई है पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा विवाद कैद हुआ है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *