उत्तराखंड में यहाँ दिनदहाड़े हवाई फायरिंग,स्कूटी सवार बदमाशों ने मचाया आतंक

0
ख़बर शेयर करें -

 

रुड़की में दिनदहाड़े हुई हवाई फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। उप जिला कारागार के सामने स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने दो राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला कोतवाली गंगनहर क्षेत्र का है जहां उप जिला कारागार रुड़की के सामने दो अज्ञात युवक स्कूटी पर पहुंचे और अचानक दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी।

 

 

 

 

गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूचना मिलते ही गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:द्वाराहाट कोतवाली में वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं संग गोष्ठी, सुरक्षा और नशा मुक्ति पर दिया जोर

 

 

इसके अलावा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है और जांच के बाद पूरे प्रकरण की जानकारी साझा की जाएगी। घटना के बाद इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:मातृशक्ति का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान: अल्मोड़ा में 90 मेधावी छात्राओं की माताओं को किया गया सम्मानित

 

 

 

और संदिग्धों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी हैं।

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *