अल्मोड़ा पुलिस के इस ASI को सलाम, अपना खून देकर बचाई गर्भवती महिला की जान

0
ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु,द्वारा जनपद के सभी अधि0,कर्म0गण को अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ आवश्यकता के समय जनमानस की सहायता कर मानवीय कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया है।

🔹काफी प्रयास के बाद भी नही मिल पा रहा था ब्लड 

 कल 1 जून को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा ICU में भर्ती एक गर्भवती महिला के परिजन द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में सूचना दी कि उक्त गर्भवती महिला को बल्ड ग्रुप O नेगेटिव रक्त की आवश्यकता है। उक्त बल्ड ग्रुप हॉस्पिटल में भी उपलब्ध नही है तथा काफी प्रयास के बाद भी नही मिल पा रहा है,सहायता हेतु निवेदन किया गया। 

🔹मुश्किल समय में पुलिस की सहायता पाकर परिजनों ने की सराहना 

उक्त सूचना पर जनपद मुख्यालय में तैनात O नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले पुलिस कर्मियों की जानकारी की गयी तो पुलिस लाइन अल्मोड़ा में तैनात अपर उ0नि0 नवीन चंद्र पाठक का ब्लड ग्रुप O नेगेटिव होना ज्ञात हुआ है। जिस पर उनसे सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा तत्काल हॉस्पिटल पहुंचकर मरीज की सहायता हेतु सहर्ष रक्त दान कर मानवता का फर्ज निभाया।

गर्भवती महिला के पति  गणेश नयाल द्वारा इस अमूल्य रक्त दान के लिए अपर उ0नि0 नवीन चंद्र पाठक का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस की सराहना की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *