दुःखद:मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा का निधन , 32 की उम्र में ली अंतिम सांस

0
ख़बर शेयर करें -

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और दुख की खबर सामने आ रही है। स्टैंडअप कॉमेडियन का निधन हो गया है। भारतीय मूल के स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा ने महज 32 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन किस वजह से हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

🔹मौत की वजह नहीं आई सामने

बता दें, कॉमेडियन नील नंदा की मौत कैसे हुई इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। लेकिन उनके ऐसे चले जाने से उनके फैंस और पूरी इंडस्ट्री सदमें में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नील की मौत की तारीख और वजह का खुलासा उनकी गर्लफ्रेंड के कहने पर छुपाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसआईआर कार्यों की समीक्षा: डीएम अंशुल सिंह ने दिए समय पर नोटिस तामील और पारदर्शी सुनवाई के निर्देश

🔹11 साल पुराने दोस्त ने दी निधन की खबर

भारत के रहने वाले नील अमेरिका में रहते थे। हाल ही में उन्होंने अपना 32वां जन्मदिन मनाया था। इसके कुछ दिनों बाद ही उनकी मौत की खबर आ गई। उनके निधन की खबर उनके मैनेजर रहे ग्रेग वीस ने मीडिया को दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:कारगिल विजय दिवस: CM धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

यूएसए टुडे से बात करते हुए वीस ने कहा, “11 साल से ज्यादा समय से मेरे क्लाइंट का निधन हो गया है। नील ना सिर्फ एक महान हास्य अभिनेता थे, बल्कि एक अच्छे दोस्त और एक शानदार इंसान भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *