Uttarakhand : आंगन में खेल रहे 4 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार,यहां मिला शव

शनिवार शाम को सहसपुर के महमूद नगर में एक चार साल के बच्चे को गुलदार घर के आँगन से उठा ले गया था जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद मौके पर सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर डीएफओ कालसी एसडीओ कालसी रेंजर टिमली तहसीलदार विकासनगर मौके पर पहुँचे जहाँ पीड़ित परिवार से बातचीत की गई और बच्चे की तलाश के लिये रणनीति बनाई गई साथ ही ग्रामीणों को अलर्ट भी किया गया। 

वहीं टिमली रेंजर मुकेश कुमार व एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने गुलदार द्वारा उठाए गए चार वर्षीय बच्चे की बरामदगी के लिऐ देर रात तक वृहद स्तर पर अभियान चलाया जो कि वन विभाग और पुलिस का संयुक्त अभियान था इस दौरान ग्रामीण भी इस टीम के साथ रातभर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Breking उत्तराखंड में यहाँ यात्रियों से भरी बस पलटी

बच्चे की तलाश के लिये डोग स्कवायड की टीम भी मौके पर पहुँची लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया,   कुछ जगहों पर पुलिस को खून के निशान पड़े मिले हैं। वहीं वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया है।गुलदार का शिकार बच्चे का नाम एहसान बताया जा रहा है।घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है लंबे समय से इस आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बनी हुई थी लेकिन वन विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई। 

वही 6 मई को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम शंकरपुर महमूद नगर में बघेरा द्वारा एहसान पुत्र जोशीम निवासी मेहमूदनगर शंकरपुर सहसपुर देहरादून उम्र 4 वर्ष को घर के आंगन से उठा लिया गया है जिस सूचना पर तत्काल थाने की फोर्स मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया जिस के क्रम में आज दिनांक 7 मई को एहसान उपरोक्त का शव अरविंद चौहान के आम के बाग महमूदनगर से प्रातः 7 बजे बरामद किया गया। पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement