बागेश्वर में गॉंधी जयन्ती पर साफ-सफाई के साथ प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा–जिलाधिकारी

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

02 अक्टूबर गॉंधी जयन्ती समारोह जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगी। जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में कार्यक्रम निर्धारण की बैठक तहसील सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जयंती पर साफ-सफाई के साथ ही प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया जायेगा, तथा कपडे के बैग वितरित कियें जायेंगे।

 

 

 

 

 

 

बैठक में तय किया गया कि पुलिस थाना एवं नुमाईशखेत मैदान स्थित गॉंधी जी की मूर्ति की सफाई तथा रंगरोगन का कार्य नगरपालिका परिषद द्वारा किया जायेगा। सर्वसम्मति से तय किया गया कि विगत बर्ष की भॉंति इस बार भी प्रभात फेरी प्रात: 06.00 बजे चौक बाजार से प्रारम्भ होकर बस स्टेशन होते हुए थाने के समीप गॉंधी जी की मूर्ति में माल्यार्पण करने के बाद बस स्टेशन होते हुए दुग बाजार से होकर नुमाईशखेत में 06.30 बजे गॉंधी जी की मूर्ति में सामूहिक माल्यार्पण किया जायेगा।

 

 

 

 

 

 

 

तथा प्रात: 08.00 बजे सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा महात्मा गॉंधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण के उपरान्त भजन गायन कार्यक्रम किये जायेंगे। तत्पश्चात गॉंधी जी के जीवन, कार्यो एवं विचारों की संक्षेप में परिचर्चा होगी। विद्यालयों में निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। समाज कल्याण विभाग को वृद्धावस्था आश्रम व आश्रम पद्धति विद्यालय में फल वितरण करने के निर्देश दिये गयें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके साथ ही नगर क्षेत्र में नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत व खंड विकास अधिकारी द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जाय, इसके साथ ही समस्त विभागाध्यक्षों तथा कार्यालयाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों एवं उसके आस-पास विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। इसके साथ ही खेल विभाग द्वारा क्रांस कंट्री दौड का भी आयोजन किया जायेगा, जिसके नोडल जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी होंगे। सडक महकमे के अधिकारी अपनी-अपनी सडको के किनारे एवं कलमठों की सफाई अभियान चलायेंगे।

 

 

 

 

 

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी हरगिरि, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, रणजीत सिंह बोरा, गोविंद सिंह भण्डारी, दलीप खेतवाल, किशन सिंह मलडा, नेरन्द्र खेतवाल, रमेश प्रकाश पर्वतीय, इन्द्र्र सिंह परिहार, दीप जोशी सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *