पिथौरागढ़, सुंदर कुमार गौतम ने पिथौरागढ़ के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी का कार्यभार संभाला*

0
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़, सुंदर कुमार गौतम ने पिथौरागढ़ के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी का कार्यभार संभाला*
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में स्थानांतरण के क्रम में श्री सुंदर कुमार गौतम ने शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

 

 

गौतम इससे पूर्व जनपद अल्मोड़ा में अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क गतिविधियों के सफल संचालन तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  केतन लाल हत्याकांड: दुष्कर्म के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र हुए ग्रामीण, लंबगांव में चक्का जाम और बाजार बंद

 

 

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत गौतम ने कहा कि शासन की नीतियों, विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं मीडिया के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सूचना विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:विशेष गहन पुनरीक्षण-2026: कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, त्रुटिरहित मतदाता सूची पर दिया जोर

 

इस अवसर पर जिला सूचना कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *