Pithoragarh News:आधार कार्ड नहीं बनने से लोग परेशान

ख़बर शेयर करें -

💠डीडीहाट (पिथौरागढ़)

 डाकघर डीडीहाट में पिछले एक पखवाड़े से आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। लोगों को आधार कार्ड बनाने के लिए पिथौरागढ़ या अन्य जगह जाना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 💠तकनीकी खराबी आने से भी नहीं बन पा रही आधार कार्ड

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:जन जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर किया प्रतिभाग विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 डीडीहाट में आधार कार्ड डाकघर में बनाए जाते हैं। विगत 15 दिनों से आधार कार्ड नहीं बनने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बोरा का कहना है कि कई लोगों को अपने नए आधार कार्ड बनाने और पुराने आधार कार्ड को सही कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पोस्ट मास्टर रमेश चंद्र रमौला ने बताया कि आधार कार्ड बनने में कोई तकनीकी खराबी आने से अभी आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं !