पिथौरागढ़ धारचूला में 100 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन एक की मौत।

टनकपुर तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में धारचूला तहसील मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर घटखोला में एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई है । जिसमे सीआईएसएफ के जवान की मौके पर ही मौत हो गई । बताया जा रहा है की दोबाट से धारचूला काम से आ रहा था सीआईएसएफ का जवान इसी दौरान घटखोला के पास कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही धारचूला थाने से कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में हाईवे पेट्रोलिंग फायर की टीम के साथ ही स्थानीय लोगों के मदद से शव को खाई से निकाला गया ।

 

 

 

 

जिसके बाद शव को सीएचसी धारचूला लाया गया । शव की शिनाख्त सीआईएसएफ के जवान हरीश सिंह पुत्र अमर सिंह शिलिंग चंपावत 55 वर्षीय के रूप में हुई है वर्तमान में जवान सीआईएसएफ दोबाट में कुक के पद पर तैनात था । थानाध्यक्ष कुंवर सिंह रावत ने बताया कि जवान की पहचान हरीश सिंह चंपावत लोहाघाट के रूप में हुई है ,परिजनों व सीआईएसएफ को घटना की सूचना दे दी गई है ।

 

Advertisement