अल्मोड़ा खबर -भाजपाइयों को सद्बुद्धि देने के लिए कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौघानपाटा में हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार जनता को गुमराह कर रही है। 

लगातार बढ़ रही महंगाई और भ्रष्टाचार से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों का उत्पीड़न करने पर तुली है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता की संलिप्तता और सत्ता के बल पर वीआईपी का नाम उजागर न होने देने की घटना हो या फिर अन्य मामले सभी में भाजपा सरकार ने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  पीसफुल सोसाइटी गोवा के अध्यक्ष पहुंचे अल्मोड़ा

नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडे ने कहा कि महिला कुश्ती खिलाड़ी जंतर मंतर पर आंदोलन कर रही हैं लेकिन केंद्र सरकार आरोपी को बचाने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Breking अल्मोड़ा यहाँ घर के अंदर फटा गैस सिलेंडर फिर हुआ...

यह लोग रहे मौजूद 

इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री पूरन सिंह रौतेला, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र आर्य, नारायण पांडे, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, सभासद हेम चंद्र तिवारी, प्रदेश सचिव लता तिवारी, अनीता कन्नौजिया, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, विपुल कार्की, निर्मल रावत, मयंक बिष्ट, नितिन रावत, अमित बिष्ट आदि थे।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments