Nainital News: पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना

बृहस्पतिवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज कांडपाल ने व्यापारियों के साथ एक बैठक की। जो नैनीताल क्षेत्र प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने के संबंध में थी। जिसमे अगर प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद नहीं किया गया तो इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही कार्रवाई कर दोगुना जुर्माने लेने के लिए भी कहा गया है।
इस बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कांडपाल के साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, बरातघर के संचालकों समेत और भी कई व्यापारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कई बार कार्रवाई के बाद भी व्यापारी सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं।
बार-बार कहने और कार्रवाई के बाद भी प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। इस दौरान सफाई निरीक्षक चतर सिंह सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।










लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें