लीसा तस्करी के मामले में दो साल से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

 अल्मोड़ा पुलिस ने अथक प्रयासों से लीसा तस्कर को गिरफ्तार कर  सलाखों के पीछे भेज दिया है।कोतवाली अल्मोड़ा के FIR No-73/2021, धारा 26 वन अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त धन सिंह उर्फ धनेश लगातार फरार चल रहा था।सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।  पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर साईबर सेल अल्मोड़ा की सहायता से अथक प्रयासों के उपरांत वांछित अभियुक्त धन सिंह उपरोक्त को जागेश्वर क्षेत्र से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु द्वारा जनपद के समस्त सीओ,थाना प्रभारियों को फरार,वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। 

🔹गिरफ्तार अभियुक्त 

धन सिंह उर्फ धनेश पुत्र तेज सिंह निवासी-वेडचुला, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल

🔹पुलिस टीम

1-उ0नि0/विवेचक दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी धारानौला

2-कानि0 हिमांशु, चौकी धारानौला, कोतवाली अल्मोड़ा

3- कानि0 बलवंत प्रसाद, साईबर सेल अल्मोड़ा 

4- कानि0 इंदर कुमार, साईबर सेल अल्मोड़ा

Advertisement