नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भर्ती घोटाले को लेकर युवा सरकार पर लगाये आरोप

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रेस वार्ता करते हुए राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए, यशपाल आर्य ने कहा कि पूरे प्रदेश में भर्ती घोटाले को लेकर युवा सड़कों पर है

 

 

 

 

लेकिन सरकार इस घोटाले की सीबीआई जांच कराने को तैयार नहीं है, जबकि कांग्रेस भी लगातार हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई की जांच कराने की मांग कर रही है, सरकार को तत्काल 2 दिन का विशेष सत्र बुलाना चाहिए जिसमें सरकार भर्ती घोटाले में अब तक हुई कार्यवाही को विधानसभा में सार्वजनिक करे,

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

साथ ही सरकार बताये कि हाकिम सिंह उनकी पार्टी का सदस्य है या नहीं और किन नेताओं से उसका संपर्क था, वहीं दूसरी तरफ यशपाल आर्य ने भू कानून को लेकर भी सरकार पर हमला बोला है यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार जल्दबाजी में भू कानून बनाना चाहती है जबकि प्रदेश में कई जगह सरकारी भूमि की बंदरबांट की गई है

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

 

 

सरकार को उनके नाम भी सार्वजनिक करने चाहिए, इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जहरीली शराब से हुई मौतों पर भी सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि आखिर जहरीली शराब से हुई मौतों पर बड़ी कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है, इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *