🌸उत्तराखंड:प्रदेश के सभी विवाहित कार्मिकों को अनिवार्य रूप से समान नागरिक संहिता पोर्टल के अंतर्गत पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य, सभी विभागों को आदेश जारी

🌸स्वास्थ्य विभाग को इस साल करीब मिलेंगे 80 विशेषज्ञ डॉक्टर,पर्वतीय क्षेत्रों में दी जाएगी तैनाती 

🌸उत्तराखंड में 13 मार्च को होगा होलिका दहन,15 मार्च को होगी रंग की होली

🌸अल्मोड़ा में 6,666 ने दी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा

🌸उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में आईसीयू में तैनात होंगी ट्रेंड नर्सिंग अधिकारी, मिलेंगी खास सुविधाएं

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

🌸जल्द ही नोएडा एयरपोर्ट से कर पाएंगे देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश तक सफर, शुरु होगी बस सर्विस

🌸देश विदेश:दुनिया को भारत से बड़ी उम्मीदें’, भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले PM मोदी

🌸महाकुंभ में अक्षय कुमार ने लगाई आस्था की डुबकी

🌸पीएम मोदी ने मोटापा के खिलाफ शुरू किया बड़ा अभियान! उमर अब्दुल्ला, महिंद्रा और श्रेया घोषाल समेत 10 मशहूर हस्तियों से मांगा समर्थन

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

🌸CUET UG 2025: NTA ने लॉन्च की CUET UG के लिए नई वेबसाइट, जल्द शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

🌸बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल की ‘छावा’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

🌸खेल समाचार:चेन्नई सुपरकिंग्स को मिला ड्वेन ब्रावो का रिप्लेसमेंट, CSK में पूर्व स्पिनर की एंट्री