🌸उत्तराखंड:आज उत्तराखंड विधानसभा में होगा बजट पेश,वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट करेंगे पेश , बजट का आकार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान

🌸उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 रिक्त पदों को भरने की की घोषणा 

🌸उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 40 शिक्षकों और कर्मचारियों पर होगी सख्त करवाई 

🌸उत्‍तराखंड में कड़े भू-कानून के लिए संशोधन विधेयक पर मुहर लग चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

🌸रुद्र प्रयाग: बाबा केदार की शीतकालीन यात्रा को लेकर उत्साह, दर्शन को प्रतिदिन पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

🌸देश विदेश :उंगलियों पर होगा देश की इकोनॉमिक हेल्थ से जुड़ा हर एक डेटा, आरबीआई ने लॉन्च किया RBIDATA ऐप

🌸नई सरकार के गठन से पहले ही वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के मामले में दिल्ली ने एक कदम आगे बढ़ा दिया है। दिल्ली में ग्रामीण सेवा वाहन भी इलेक्ट्रिक मोड में चलने लगेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

🌸प्रयागराज में 13 जनवरी से आयोजित हो रहे दिव्य-भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक समागम ‘महाकुंभ 2025’ में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं।

🌸अब नकल करवाते पकड़े गए तो मिलेगी जिंदगी भर की सजा, 1 करोड़ का जुर्माना भी. UP बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर सरकार सख्त

🌸खेल समाचार :शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज, बाबर आजम को लगा बड़ा झटका