केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी बर्फबारी से प्रभावित हुई केदारनाथ यात्रा तैयारियां देखिये लाइव

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

पहाड़ों में एक बार फिर से मौसम खराब हो गया है। निचले क्षेत्रों में जहां बारिश हो रही है। वहीं हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में देर रात से बर्फबारी जारी है। यहां ताजा बर्फबारी एक फीट तक हो गई है। केदारनाथ धाम में गिर रही बर्फ के कारण केदारनाथ यात्रा तैयारियां बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। केदारनाथ के कपाट खुलने में अब मात्र कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन लगातार बर्फबारी होने से तैयारियां समय पर पूर्ण नहीं हो पाई हैं।

 

 

 

 

पहाड़ों में देर रात से ही मौसम खराब है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। बारिश का सबसे बुरा असर केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियों पर पड़ रहा है। धाम में पिछले 15 दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाएं बुरी तरह से चरमरा गई हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

अभी तक धाम केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आवाजाही शुरू हो जानी थी, लेकिन लगातार बर्फ गिरने से पैदल मार्ग पर ग्लेशियर टूट रहे हैं। जिस कारण पैदल मार्ग नहीं खुल पा रहा है। अब यात्रा शुरू होने में महज 24 दिन का समय शेष है और मौसम लगातार खराब है। ऐसे में प्रशासन के सामने भी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *